• Home
  • Crime
  • चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने का विरोध करने पर किशोर को फेंका, मौत; बहन की शादी में शामिल होने दिल्ली से लौट रहा था
Image

चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने का विरोध करने पर किशोर को फेंका, मौत; बहन की शादी में शामिल होने दिल्ली से लौट रहा था

बिहार में चलती ट्रेन में छिनतई और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बेगूसराय-खगड़िया रेलखंड से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने मोबाइल छीनने का विरोध करने पर 17 वर्षीय किशोर को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। घटना लोहियानगर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को हुई।

मोबाइल लूटने में असफल होने पर फेंक दिया बाहर

जानकारी के अनुसार किशोर दिल्ली से अपने गांव जा रहा था। दो दिन बाद उसकी चचेरी बहन की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाश ट्रेन में चढ़े और यात्रियों को निशाना बनाने लगे। उन्होंने किशोर का मोबाइल छीनने की कोशिश की, लेकिन उसके विरोध करने पर उसे जबरन ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया।

गंभीर रूप से घायल किशोर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिजनों में कोहराम; शादी का घर मातम में बदला

किशोर की मौत की खबर गांव पहुंचते ही शादी की खुशियाँ मातम में बदल गईं। परिजन बदहवास हैं और इलाके में शोक का माहौल है।

रेलवे और पुलिस पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि इस रूट पर आए दिन छिनतई, लूट और बदमाशों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। बावजूद इसके गश्ती नहीं बढ़ाई जाती।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top