• Home
  • Blog
  • बेगूसराय: बंदूक दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
Image

बेगूसराय: बंदूक दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार

वीरपुर (बेगूसराय): जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने बंदूक का भय दिखाकर किशोरी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पीड़िता की मां ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर गांव के ही दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों युवक रात के समय उनके घर में घुस आए और उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती करने लगे। इस दौरान किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा

ग्रामीणों की मदद से एक आरोपित को पकड़ लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे गांव के सामुदायिक भवन में बंद कर दिया था। हालांकि सुबह होने के बाद वह किसी तरह लोगों को चकमा देकर वहां से फरार हो गया।

शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता की मां का आरोप है कि जब वह मामले की शिकायत करने आरोपित के घर गईं, तो वहां उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। वीरपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में राजवीर कुमार और रवि कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपित राजवीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही दूसरे आरोपित

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top