• Home
  • Crime
  • तेघड़ा के नोनपुर गांव में माओवादी मुठभेड़, 50 हजार का इनामी नक्सली ढेर, पत्नी समेत दो गिरफ्तार
Image

तेघड़ा के नोनपुर गांव में माओवादी मुठभेड़, 50 हजार का इनामी नक्सली ढेर, पत्नी समेत दो गिरफ्तार

तेघड़ा (बेगूसराय)।
बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनपुर गांव में बुधवार शाम एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात माओवादी दयानंद मालाकार मुठभेड़ में मारा गया। मृत माओवादी की पहचान दयानंद मालाकार उर्फ छोटू उर्फ इंद्र कुमार भारती उर्फ कुलवीर उर्फ आकाश उर्फ सनेश के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में उसकी पत्नी समेत एक अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात माओवादी दयानंद मालाकार अपने गिरोह के साथ नोनपुर गांव में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर बेगूसराय एसपी के निर्देश पर एसटीएफ और तेघड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई और माओवादी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर की घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान पुलिस बल को देखते ही माओवादी दयानंद मालाकार और उसके सहयोगियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, लेकिन माओवादी लगातार गोलीबारी करता रहा। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद माओवादी की ओर से फायरिंग बंद हो गई।

तलाशी अभियान के दौरान एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया गया, जिसकी पहचान कुख्यात माओवादी दयानंद मालाकार के रूप में हुई। वहीं, घटनास्थल के पास से एक महिला और एक पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला ने अपना नाम ममता देवी बताया, जो मृत माओवादी दयानंद मालाकार की पत्नी है। जबकि गिरफ्तार पुरुष की पहचान खोदावंदपुर निवासी रंजीत मालाकार के रूप में हुई, जिसने मृत माओवादी को अपना साथी बताया।

पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी इंसास राइफल, एक देसी कार्बाइन, एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन, 9 एमएम की नौ गोलियां, 5.56 एमएम की नौ गोलियां, 7.65 एमएम की सात गोलियां तथा एक लेवी वसूली से संबंधित पर्चा बरामद किया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव नोनपुर गांव पहुंचा, स्वजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शवयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर गलत तरीके से हत्या करने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

इधर, मुठभेड़ की घटना के बाद नोनपुर गांव सहित तेघड़ा और आसपास के उत्तरी क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top