• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
Image

बेगूसराय में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

बेगूसराय जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बरौनी प्रखंड के सिमरिया पंचायत-दो स्थित बिंद टोली में ग्रामीण पिछले कई दिनों से बैठक कर शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में फैल रहा यह अवैध कारोबार समाज को बर्बाद कर रहा है और युवाओं को अपराध की ओर धकेल रहा है।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे थाने का घेराव करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शराब कारोबार बंद करने की अपील की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थिति को देखते हुए अब पूरे टोले के लोग एकजुट होकर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि शराब के अवैध धंधे के चलते क्षेत्र में माहौल खराब हो रहा है और महिलाएं तथा बुजुर्ग भी लगातार परेशान हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है ताकि इलाके में शांति और व्यवस्था बहाल हो सके।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top