• Home
  • Crime
  • बेगूसराय में युवक को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक
Image

बेगूसराय में युवक को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक

बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली लगने से युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के हीरालाल चौक के पास की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान हीरालाल चौक निवासी अजय राम के पुत्र निक्कू कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि निक्कू कुमार सोना-चांदी की दुकान में काम करता है और आज वह छुट्टी पर था।

परिजनों के अनुसार, निक्कू कुमार घर से अपने एक दोस्त से मिलने के लिए निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही निक्कू कुमार मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ है।

स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में घायल युवक को घटनास्थल से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को नाजुक बताया है।

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अपराधियों ने युवक को किस कारण से गोली मारी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top