• Home
  • Crime
  • बेगूसराय में जमीनी विवाद से खूनखराबा: चाचा ने सगे भतीजे की पीट-पीटकर की हत्या, इलाके में सनसनी
Image

बेगूसराय में जमीनी विवाद से खूनखराबा: चाचा ने सगे भतीजे की पीट-पीटकर की हत्या, इलाके में सनसनी

बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के बखरी थाना क्षेत्र के बखरी नगर परिषद वार्ड नंबर-19 स्थित मक्खाचक मोहल्ला में आपसी जमीन बंटवारे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि चाचा ने अपने ही सगे भतीजे की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार की देर शाम की बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार में कई दिनों से जमीन के हिस्से को लेकर तनाव चल रहा था। शुक्रवार को इसी बात को लेकर चाचा और भतीजे के बीच फिर से कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। गुस्से में आकर चाचा ने लाठी-डंडे से अपने भतीजे पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी चाचा घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top