• Home
  • Crime
  • बेतिया में शिक्षा विभाग के जेई रौशन कुमार 5 लाख घूस के साथ गिरफ्तार
Image

बेतिया में शिक्षा विभाग के जेई रौशन कुमार 5 लाख घूस के साथ गिरफ्तार

निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता रौशन कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई विशेष निगरानी इकाई (SVU) की टीम ने बेतिया स्थित जिला शिक्षा कार्यालय में की।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक 57 लाख रुपये के रिपेयरिंग टेंडर के भुगतान के एवज में आरोपी अधिकारी 10 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा था। पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी एक संवेदक से बिल पास कराने के बदले 5 लाख रुपये नकद रिश्वत ले रहा था।

संवेदक ने पहले ही विजिलेंस विभाग को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले का खुलासा किया था। पुख्ता सबूत मिलने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और सोमवार शाम जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समीप आरोपी को 5 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया।

घर से 42.50 लाख कैश बरामद

स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छापेमारी में आरोपी अधिकारी के घर से 42 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। चल और अचल संपत्ति की जांच जारी है।

कार्रवाई के दौरान कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने मौके पर ही पूछताछ की और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पटना ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, 57 लाख रुपये के कार्य भुगतान के लिए करीब साढ़े पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण को भी लाखों रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था। एक साल के भीतर शिक्षा विभाग में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

जांच का दायरा बढ़ा

अब निगरानी विभाग पश्चिम चंपारण जिला शिक्षा कार्यालय के अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रहा है। प्रारंभिक जांच में लाखों रुपये के लेनदेन की आशंका जताई गई है। इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और भ्रष्ट अधिकारियों में खौफ का माहौल है।

Releated Posts

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

खगड़िया में भूमि विवाद पर खूनी तांडव: महिला की मौत, तीन गंभीर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर दबंगों का खूनी तांडव, महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर खगड़िया/बेगूसराय।…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Begusarai News: 194 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये से अधिक

बेगूसराय: मद्य निषेध एवं नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Crime: फुलवारी शरीफ में दो गुटों के बीच खूनी भिड़ंत, सड़क पर लहराए तलवार-चाकू, कई घायल

पटना: राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब टमटम पड़ाव…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top