• Home
  • Crime
  • मां की पिटाई से नाराज विकास बना हैवान, सगे भाई-भाभी और दोनों बच्चों की बेरहमी से हत्या
Image

मां की पिटाई से नाराज विकास बना हैवान, सगे भाई-भाभी और दोनों बच्चों की बेरहमी से हत्या

भभुआ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के डहरक गांव में हुए सनसनीखेज चारहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि कृष्ण मुरारी गुप्ता, उनकी पत्नी दुर्गेश कुमारी, पुत्र अंश कुमार और पुत्री प्राची कुमारी की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि कृष्ण मुरारी के अपने ही छोटे भाइयों ने की थी।

पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में कृष्ण मुरारी गुप्ता के छोटे भाई विकास कुमार गुप्ता, राहुल उर्फ गौतम और विकास का दोस्त महाराष्ट्र के कनड़ निवासी दीपक कुमार राजपूत शामिल थे।

जांच में पता चला है कि घटना से कुछ दिन पहले कृष्ण मुरारी ने अपनी मां के साथ मारपीट की थी। इसकी जानकारी मां ने विकास को फोन पर दी। इसके बाद विकास ने अपने दोस्त दीपक के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

बताया गया कि पांच मई की शाम विकास और दीपक महाराष्ट्र से गांव पहुंचे थे। सात मई की सुबह घर में बातचीत के दौरान शेयर मार्केट को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद विकास ने कृष्ण मुरारी को पकड़ लिया और चाकू से उसकी गर्दन रेत दी।

चीख-पुकार सुनकर जब पत्नी दुर्गेश कुमारी मौके पर पहुंचीं और बाहर भागने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें भी पकड़कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या इसीलिए की गई ताकि घटना का राज बाहर न आ सके।

घटना को अंजाम देने के बाद दीपक महाराष्ट्र के लिए निकल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top