• Home
  • Blog
  • भागलपुर नवगछिया में भीषण सड़क हादसा: टाटा टियागो की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर
Image

भागलपुर नवगछिया में भीषण सड़क हादसा: टाटा टियागो की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

बिहार में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला भागलपुर के नवगछिया से सामने आया है, जहां गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर काली मंदिर के पास हुई। सुबह लगभग 6 बजे एक अनियंत्रित टाटा टियागो कार सड़क किनारे पैदल चल रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुस्लिम टोला, लक्ष्मीपुर थाना (इस्माईलपुर) निवासी मो. शकील अली (पिता—मो. मेजान अली) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। वहीं गंभीर रूप से जख्मी दिलीप यादव (पिता—श्याम सुंदर यादव) को ग्रामीणों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हालत नाजुक देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

सूचना पाकर रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, फरार टाटा टियागो कार और उसके चालक की तलाश जारी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है, जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Releated Posts

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

पटना के तारामंडल ट्रैफिक पोस्ट पर उठे सवाल, वाहन चालकों ने लगाए अवैध वसूली के आरोप

पटना। राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

छपरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव, 10 लोग प्रभावित, प्रशासन ने शुरू की जांच

छपरा। सारण जिले के छपरा में गुरुवार देर रात एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव ने…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top