• Home
  • Crime
  • भोजपुर में जमीन कारोबारी की संदिग्ध मौत से सनसनी
Image

भोजपुर में जमीन कारोबारी की संदिग्ध मौत से सनसनी

भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदवंत नगर गांव में एक जमीन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चंदन कुमार सिंह (वार्ड संख्या 3 निवासी सुरेश सिंह के पुत्र) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, चंदन कुमार सिंह दोपहर में घर पर भोजन करने के बाद निकले थे। बताया जा रहा है कि घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर गांव के ही एक व्यक्ति की कोठरी में गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की। इसी दौरान संबंधित कोठरी का दरवाजा खुला मिला और अंदर चंदन कुमार सिंह मृत अवस्था में पड़े मिले।

परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए भोजपुर सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के फुफेरे भाई गोलू सिंह ने बताया कि चंदन प्रॉपर्टी डीलिंग यानी जमीन खरीद-बिक्री का काम करते थे। उन्होंने आशंका जताई है कि उन्हें कुछ खिलाकर हत्या की गई हो सकती है। हालांकि परिवार की ओर से अब तक किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया गया है।

सूचना मिलते ही उदवंत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

इधर, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि चंदन कुमार सिंह पिछले कुछ समय से तनाव में थे और कर्ज के बोझ से दबे हुए थे, जिस कारण आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि परिजन इस संभावना से साफ इनकार कर रहे हैं।

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top