• Home
  • Crime
  • Bihar Crime: मोतिहारी में नेपाल-दिल्ली ड्रग नेटवर्क का खुलासा, 80 लाख के गांजे संग तस्कर गिरफ्तार
Image

Bihar Crime: मोतिहारी में नेपाल-दिल्ली ड्रग नेटवर्क का खुलासा, 80 लाख के गांजे संग तस्कर गिरफ्तार

बिहार में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नेपाल से दिल्ली तक फैले कथित ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जो लग्जरी कार के जरिए मादक पदार्थ की खेप लेकर दिल्ली जाने की तैयारी में था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पताही थाना क्षेत्र के बोकने गांव निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से करीब 80 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया गया है। यह गांजा कई पैकेटों में छिपाकर कार में रखा गया था।

जानकारी के मुताबिक सदर उत्पाद विभाग और मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल सीमा से होकर मादक पदार्थ की बड़ी खेप मोतिहारी के रास्ते दिल्ली भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने बनकट इलाके के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया।

चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध लग्जरी कार दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर चालक ने तेज रफ्तार में वाहन भगाने की कोशिश की, लेकिन पहले से अलर्ट पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर 83 पैकेटों में भरा भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके बाद मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि नेपाल सीमा का इस्तेमाल कर मादक पदार्थों की सप्लाई दिल्ली और अन्य बड़े शहरों तक की जा रही थी।

एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अब पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना कौन है और इसमें कितने लोग शामिल हैं।

जांच एजेंसियां अब इस गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक तलाशने में लगी हैं, ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और सीमा क्षेत्रों में निगरानी और सख्त की जाएगी।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top