• Home
  • Blog
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में रालोजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, बेगूसराय में युवक की बेरहमी से हत्या से दहशत

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में रालोजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, बेगूसराय में युवक की बेरहमी से हत्या से दहशत

बिहार में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को दो अलग-अलग जिलों में हुई सनसनीखेज वारदातों ने आम लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है।

मुजफ्फरपुर में रालोजपा नेता और प्रॉपर्टी कारोबारी प्रभाकर सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, प्रभाकर सिंह अपनी बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बड़ा जगन्नाथ मंदिर के पास अपनी गली के मोड़ पर पहुंचे, पहले से घात लगाए पल्सर सवार दो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गोलियों की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई और मौके पर ही प्रभाकर सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी दरभंगा रोड की ओर फरार हो गए। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

वहीं बेगूसराय में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 21 वर्षीय युवक मोनू की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि बदमाशों ने पहले गमछे से गला घोंटा, फिर हाथ-पैर बांधकर चेहरे को ईंट-पत्थरों से कुचल दिया।

इतना ही नहीं, पहचान छिपाने के लिए शव पर तेजाब भी डाला गया। घटनास्थल से शराब की बोतल, गिलास और चप्पल बरामद हुए हैं, जिससे साजिश की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि मोनू को पहले से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं और गांव के कुछ लोगों पर इस हत्या का शक है।

दोनों ही मामलों में पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इन घटनाओं ने एक बार फिर राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top