• Home
  • Blog
  • बिहार चुनाव 2025: आपराधिक मामलों में घिरे उम्मीदवारों को टिकट देने में वामदल सबसे आगे, राजद दूसरे स्थान पर — एडीआर रिपोर्ट का खुलासा
Image

बिहार चुनाव 2025: आपराधिक मामलों में घिरे उम्मीदवारों को टिकट देने में वामदल सबसे आगे, राजद दूसरे स्थान पर — एडीआर रिपोर्ट का खुलासा

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण से पहले एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने मंगलवार को जारी अपनी रिपोर्ट में बताया कि वामदलों ने सबसे ज्यादा आपराधिक मुकदमे झेल रहे उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जबकि राजद इस मामले में दूसरे स्थान पर है।

एडीआर ने पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 1314 में से 1303 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का अध्ययन किया। रिपोर्ट में सामने आया कि 423 उम्मीदवारों (32%) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है, जिनमें से 354 (27%) पर गंभीर आपराधिक धाराएं लगी हैं।

सबसे ज्यादा चिंताजनक आंकड़े वामदलों के हैं —

  • भाकपा और माकपा के 100% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
  • भाकपा माले के 93% उम्मीदवार भी दागी हैं।

वहीं, राजद के 70 में से 53 (76%) उम्मीदवार, कांग्रेस के 23 में से 15 (65%), और भाजपा के 48 में से 31 (65%) उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं।
लोजपा (रामविलास) के 13 में से 7 (54%) उम्मीदवारों के खिलाफ केस दर्ज हैं।

नई पार्टी जन सुराज के भी 114 में से 50 (44%) उम्मीदवार दागी हैं, जबकि जदयू के 39% और आप के 27% प्रत्याशी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं।

एडीआर की रिपोर्ट बताती है कि इस बार चुनावी मैदान में दागी उम्मीदवारों की संख्या चिंताजनक रूप से अधिक है।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top