• Home
  • Blog
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : दूसरे चरण में 14.55% मतदान, 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी
Image

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : दूसरे चरण में 14.55% मतदान, 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी

पटना।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा
चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 9 बजे तक राज्यभर में 14.55% मतदान दर्ज किया गया है।

इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। कुल 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे, जिनमें 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11 सहायक बूथ भी हैं।

वोटिंग के दौरान किशनगंज (15.81%), कैमूर (15.8%), बेतिया (15.4%), जमुई (15.77%), औरंगाबाद (15.43%), अररिया (15.34%), अरवल (14.95%), रोहतास (14.16%), पूर्वी चंपारण (14.11%), जहानाबाद (13.81%), कटिहार (13.77%), सीतामढ़ी (13.44%), भागलपुर (13.43%) और मधुबनी (13.25%) में अब तक औसत मतदान दर्ज किया गया है।

इस चरण में जिन जिलों में वोटिंग हो रही है उनमें गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं।

सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। कई पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें नज़र आईं।
युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि जनता विकास और बदलाव की उम्मीद के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।

Releated Posts

कटिहार में युवक को चोर बताकर बांधा और घुमाया, पैसे मांगने पर रची गई साजिश—वीडियो वायरल

बिहार के कटिहार जिले से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

गढ़पुरा नमक सत्याग्रह की 96वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि, स्मारक निर्माण में देरी पर उठा सवाल

गढ़पुरा में ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह की 96वीं वर्षगांठ पर स्मृति दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

नरेंद्र मोदी पहुंचे साधारण झाल मुड़ही की दुकान पर: गया के विक्रम साव की कहानी बनी चर्चा का केंद्र

Bihar News (गया): गया जिले के एक साधारण युवक की कहानी इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

खगड़िया में ‘कांग्रेस बचाओ सम्मेलन’: आनंद माधव का प्रदेश नेतृत्व पर बड़ा हमला, संगठन पर उठे सवाल

Bihar Politics: खगड़िया में कांग्रेस के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। जिले के केएन क्लब में…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top