• Home
  • Blog
  • महिलाओं की गरिमा पर शर्मनाक बयान: उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण मंत्री के पति के बोल पर मचा बवाल
Image

महिलाओं की गरिमा पर शर्मनाक बयान: उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण मंत्री के पति के बोल पर मचा बवाल

पटना/देहरादून।
महिलाओं की गरिमा और बिहार की अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाला एक आपत्तिजनक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह बयान उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का बताया जा रहा है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा कि “बिहार में 20–25 हजार रुपये में शादी के लिए लड़कियां आसानी से मिल जाती हैं।” इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक का बताया जा रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शीतलाखेत (स्याही देवी) मंडल का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो 23 दिसंबर 2025 को आयोजित बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक का है। वीडियो में गिरधारी लाल साहू एक अविवाहित कार्यकर्ता से बातचीत करते नजर आते हैं। वे कहते हैं कि “लड़कियों की कोई कमी नहीं है” और फिर बिहार को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए यह दावा करते हैं कि वहां 20–25 हजार रुपये में युवतियां शादी के लिए मिल जाती हैं।

इतना ही नहीं, वीडियो में वे यह भी कहते दिखते हैं कि “तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की, हमारे जमाने में तो अब तक 3–4 बच्चे हो जाते थे। हम तुम्हारी शादी कराएंगे।” इसके बाद उनका यह बयान सामने आता है, जिसे महिलाओं के अपमान और बिहार को बदनाम करने वाला बताया जा रहा है।

विवादों से रहा है पुराना नाता
गिरधारी लाल साहू का नाम पहले भी कई विवादों में आ चुका है। वर्ष 1990 में बरेली में हुए एक दोहरे हत्याकांड में उनका नाम जुड़ चुका है। वर्ष 2021 में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने की भी खबरें सामने आई थीं। इसके अलावा बीते वर्ष एक युवती से जुड़े पारिवारिक विवाद में भी उनका नाम मीडिया की सुर्खियों में रहा था।

किडनी ट्रांसप्लांट विवाद भी रहा चर्चा में
गिरधारी लाल साहू पर बेहद गंभीर आरोप भी लग चुके हैं। आरोप है कि उन्होंने धोखे से अपने नौकर नरेश चंद्र गंगवार को श्रीलंका ले जाकर उसकी किडनी निकलवा दी और अपनी दूसरी पत्नी बैजयंतीमाला साहू का ट्रांसप्लांट करवा दिया। नरेश का दावा था कि जून 2015 में मदद के बहाने उसे कोलंबो स्थित लंका हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी किडनी निकाल ली गई। नरेश के अनुसार, मंत्री रेखा आर्य के दबंग पति के दबाव में वह लंबे समय तक चुप रहा, लेकिन बाद में उसने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत भी की।

कांग्रेस का तीखा हमला, माफी की मांग
इस बयान को लेकर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने इसे महिलाओं की गरिमा का खुला अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि यह बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि महिला सशक्तिकरण जैसे संवेदनशील मंत्रालय की गरिमा पर भी सवाल खड़े करता है। कांग्रेस ने मंत्री रेखा आर्य की नैतिक जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हुए उनसे और उनके पति से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की अपील की है।

बिहार की अस्मिता पर सवाल
बिहार से जुड़े इस बयान को लेकर राज्य में भी आक्रोश देखा जा रहा है। सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी न केवल महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करती है, बल्कि पूरे बिहार को बदनाम करने की साजिश है। लोगों ने ऐसे बयान देने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है और सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य और भाजपा इस पूरे मामले पर क्या रुख अपनाते हैं।

Releated Posts

पटना के तारामंडल ट्रैफिक पोस्ट पर उठे सवाल, वाहन चालकों ने लगाए अवैध वसूली के आरोप

पटना। राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

छपरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव, 10 लोग प्रभावित, प्रशासन ने शुरू की जांच

छपरा। सारण जिले के छपरा में गुरुवार देर रात एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव ने…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

मुजफ्फरपुर ICU हादसे में बड़ी कार्रवाई, प्रसाद हॉस्पिटल प्रबंधक पर FIR दर्ज, 6 लोगों की हो चुकी है मौत

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में हुए भीषण हादसे के बाद प्रशासन…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

पटना हाईकोर्ट को मिली नई मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय ने ली शपथ

पटना उच्च न्यायालय को नया नेतृत्व मिल गया है। Justice Meenakshi Madan Rai ने शुक्रवार को पटना हाईकोर्ट…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top