• Home
  • Bihar
  • बिहार के 16 जिलों के डीएम समेत 37 सीनियर आईएएस अफसर मसूरी में ट्रेनिंग पर जाएंगे
Image

बिहार के 16 जिलों के डीएम समेत 37 सीनियर आईएएस अफसर मसूरी में ट्रेनिंग पर जाएंगे

बिहार सरकार ने राज्य के 37 सीनियर आईएएस अधिकारियों को मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCTP) के लिए नामित किया है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को आधिकारिक सूची जारी कर दी। यह ट्रेनिंग आगामी 5 जनवरी से 30 जनवरी 2025 के बीच लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में आयोजित होगी।

इस ट्रेनिंग के लिए जिन अधिकारियों का चयन हुआ है, वे सभी 2015 से 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इनमें बिहार के 16 जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी शामिल हैं—
जहानाबाद, किशनगंज, अरवल, शिवहर, मधेपुरा, भोजपुर, नवादा, सीतामढ़ी, वैशाली, बेगूसराय, सारण, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, मुंगेर और शेखपुरा के डीएम इसमें भाग लेंगे।

इसके अलावा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव सहित कई अन्य विभागों के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशासनिक क्षमता को सुदृढ़ करने, नीति निर्धारण, प्रशासनिक नवाचार और नेतृत्व कौशल को और अधिक प्रभावी बनाने पर केंद्रित होगा।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

उपयोगिता प्रमाण-पत्र पर अटका 50 हजार पेंशनरों का भुगतान, विश्वविद्यालयों की सुस्ती से बढ़ी परेशानी

बिहार के पारंपरिक विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक ढिलाई का खामियाजा अब उन बुजुर्ग शिक्षकों और कर्मचारियों को भुगतना पड़…

ByByAjay Shastri Feb 23, 2026

“बिहार की कानून व्यवस्था पर तेजस्वी का तीखा प्रहार, बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी मांग”

बिहार में 17 फरवरी से 10वीं बोर्ड परीक्षा चल रही है। सख्त नियमों के कारण परीक्षा केंद्र पर…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बना ग्लोबल टेक हब’: बेगूसराय में गिरिराज सिंह का आरजेडी पर हमला

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की सुरक्षा को लेकर बड़ा प्रस्ताव, ऐतिहासिक सचिवालय टावर की ऊंचाई घटाने की तैयारी

बिहार की राजधानी पटना में विकास और विरासत के बीच संतुलन को लेकर नई बहस छिड़ गई है।…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top