• Home
  • Blog
  • Bihar IAS Transfer: लगातार दूसरे दिन बड़ा फेरबदल, अनुपम कुमार और बन्दना प्रेयषी केंद्र प्रतिनियुक्ति पर, डॉ. चंद्रशेखर सिंह को नई जिम्मेदारी
Image

Bihar IAS Transfer: लगातार दूसरे दिन बड़ा फेरबदल, अनुपम कुमार और बन्दना प्रेयषी केंद्र प्रतिनियुक्ति पर, डॉ. चंद्रशेखर सिंह को नई जिम्मेदारी

बिहार में नई सरकार के तहत प्रशासनिक बदलाव का दौर जारी है। लगातार दूसरे दिन हुए बड़े फेरबदल में कई अहम पदों पर तैनात आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, अनुपम कुमार, जो मुख्यमंत्री सचिवालय, सूचना एवं जनसंपर्क और संसदीय कार्य विभाग के सचिव थे, उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया गया है। इसी तरह बन्दना प्रेयषी, जो समाज कल्याण विभाग की सचिव थीं, उन्हें भी केंद्र सरकार में तैनाती के लिए मुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों को केंद्र में संयुक्त सचिव के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है और वे 1 मई से अपने नए पद पर योगदान देंगे।

इन बदलावों के बीच डॉ. चंद्रशेखर सिंह को राज्य में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ-साथ संसदीय कार्य विभाग का सचिव बनाया गया है। वे पहले से मुख्यमंत्री सचिवालय और आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत हैं और साथ ही बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

2010 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह प्रशासनिक अनुभव और परिणाम आधारित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में एमए और पीएचडी की है। वे पटना के जिलाधिकारी और प्रमंडलीय आयुक्त जैसे अहम पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने तथा कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar Crime: ‘गुंडागर्दी टैक्स’ का भंडाफोड़—चकिया में रसीद काटकर हो रही थी अवैध वसूली, 3 गिरफ्तार

मोतिहारी जिले के चकिया में जबरन वसूली का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नगर परिषद के…

ByByAjay Shastri Apr 27, 2026

Purnia Crime: स्मैक माफियाओं का खौफ—मुखबिरी के शक में दंपति पर बेरहमी से हमला, पत्नी से दरिंदगी

पूर्णिया, बिहार। जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने…

ByByAjay Shastri Apr 26, 2026

Bihar Crime: भागलपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर शक—जांच में जुटी पुलिस

बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच भागलपुर से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नवगछिया के…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Bihar News: हथिदह में ट्रक की टक्कर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त, बड़हिया में रात 2 बजे से सप्लाई ठप

लखीसराय जिले के बड़हिया इलाके में अचानक बिजली संकट खड़ा हो गया है। हथिदह के पास एक अनियंत्रित…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top