• Home
  • Crime
  • बिहार में इंसानियत शर्मसार: मासूम के साथ रेप के बाद हत्या, पूरे इलाके में दहशत व आक्रोश
Image

बिहार में इंसानियत शर्मसार: मासूम के साथ रेप के बाद हत्या, पूरे इलाके में दहशत व आक्रोश

रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। परिवार और ग्रामीणों ने इस मामले में दुष्कर्म की आशंका जताई है।

सूत्रों के अनुसार बच्ची बीते शाम अपने छोटे भाई को कोचिंग से लेने गई थी, लेकिन भाई पहले ही घर लौट चुका था। देर शाम जब वह अकेले घर लौट रही थी, उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने सुनसान स्थान पर वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों का आरोप है कि बच्ची पर हमला योजनाबद्ध तरीके से किया गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना की जानकारी मिलने पर नासरीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Releated Posts

जमुई में नाबालिग छात्रा से दरिंदगी: अपहरण, दुष्कर्म और लाइव वीडियो वायरल करने की धमकी

जमुई (बिहार): बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ हुई जघन्य घटना ने पूरे क्षेत्र…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

“पेड़ से लटकी मोहब्बत की लाश: प्रेमी जोड़े की रहस्यमयी मौत से दहला इलाका, आत्महत्या या साजिश?”

बिहार के बगहा में उस समय सनसनी फैल गई, जब नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 स्थित…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

पटना में बढ़ी छिनतई की वारदातें: VVIP इलाके में महिला से चेन स्नैचिंग, पुलिस पर उठे सवाल

Bihar News: राजधानी पटना में इन दिनों आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता दिख रहा है। खासकर…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

समस्तीपुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग: युवक की हत्या, दूसरा गंभीर घायल

Samastipur Crime: बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top