• Home
  • Blog
  • बिहार में अंचल अधिकारियों की हड़ताल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 13 नए राजस्व अधिकारियों की तैनाती
Image

बिहार में अंचल अधिकारियों की हड़ताल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 13 नए राजस्व अधिकारियों की तैनाती

बिहार में अंचल अधिकारियों की जारी हड़ताल के बीच राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत चयनित 13 नवनियुक्त राजस्व अधिकारियों को विभिन्न अंचल कार्यालयों में पदस्थापित किया गया है।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन अधिकारियों को पे मैट्रिक्स लेवल-7 (₹44,900-₹1,42,400) में परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी के पद पर औपबंधिक नियुक्ति देते हुए तत्काल प्रभाव से अंचलों का प्रभार सौंपा गया है। इस कदम का उद्देश्य हड़ताल के कारण बाधित राजस्व सेवाओं को सुचारू करना और आम लोगों को निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराना है।

जारी आदेश के मुताबिक,

  • शाएक इकबाल आरिफ को हिसुआ (नवादा)
  • कुमार शिवराज को पंडारक (पटना)
  • प्रणय प्रसून को दीदारगंज (पटना)
  • सैयद इफ्तेखार हैदर को घोसवरी (पटना)
  • गौरव सुमन को बाढ़ (पटना)
  • भवेश कुमार को अथमलगोला (पटना)
  • मोशाहिदुल हक को बेलछी (पटना)
  • अभिषेक कुमार दुबे को हाजीपुर सदर (वैशाली)
  • वंदन कुमार गुप्ता को संपतचक (पटना)
  • योगेश कुमार को फुलवारीशरीफ (पटना)
  • शिवम शर्मा को खुसरूपुर (पटना)
  • सना फरहीन को ईस्ट अलीगंज (जमुई)
  • किसलय राज को जमुई सदर (जमुई)

इन सभी अधिकारियों को संबंधित अंचलों में तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार का मानना है कि इस फैसले से हड़ताल के कारण बाधित कार्यों को गति मिलेगी और आम लोगों को जमीन से जुड़े मामलों में राहत मिल सकेगी।

Releated Posts

विश्वकर्मा पूजा के दौरान किसान को मारी गोली गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

अजय कुo शास्त्री ब्यूरो प्रमुख…बेगूसराय: जिले के बखरी थाना क्षेत्र के करईटांड़ गांव में विश्वकर्मा पूजा के दौरान…

ByByAjay Shastri Sep 18, 2026

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top