• Home
  • Blog
  • विधान परिषद में युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता, सरकार ने माना- ‘सूखे नशे’ के मामले बढ़े
Image

विधान परिषद में युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता, सरकार ने माना- ‘सूखे नशे’ के मामले बढ़े

बिहार विधान परिषद में युवाओं और बच्चों के बीच बढ़ती नशाखोरी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। इस दौरान सरकार ने भी माना कि ‘सूखे नशे’ (ड्रग्स) के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है और इसे रोकने के लिए बड़े स्तर पर कदम उठाए जाएंगे।

जेडीयू MLC ने उठाया सवाल

जेडीयू के विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह ने परिषद में सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं में सूखा नशा तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गठित आयोग को और अधिक सक्रिय करने तथा व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने मांग की कि जागरूकता अभियान बड़े पैमाने पर संचालित किया जाए।

सरकार ने स्वीकार की स्थिति

इस पर मंत्री अशोक चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार शराबबंदी और पूर्ण नशाबंदी के लिए संकल्पित है। उन्होंने स्वीकार किया कि बच्चों और युवाओं में सूखे नशे के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार और विभिन्न एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

मंत्री ने बताया कि बैनर-पोस्टर, सोशल मीडिया और मैराथन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लेक्चर सीरीज आयोजित करने तथा नशा छोड़ चुके लोगों और नामी हस्तियों को बुलाकर जागरूकता फैलाने पर भी विचार किया जा रहा है।

सीमावर्ती इलाकों और नशा मुक्ति केंद्रों पर सुझाव

इस दौरान सदस्य वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि नशाबंदी के बाद सूखे नशे के मामले बढ़े हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को सीमावर्ती राज्यों से वार्ता कर सीमा क्षेत्रों में खुल रही संदिग्ध दुकानों पर रोक लगाने की पहल करनी चाहिए।

खालिद अनवर ने कहा कि अब छोटे-छोटे बच्चे भी सूखे नशे की चपेट में आ रहे हैं और स्कूल छोड़कर नशे की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने इसे मिशन मोड में लेने की जरूरत बताई।

सैयद फैसल अली ने सीमावर्ती इलाकों में अधिक संख्या में नशा मुक्ति केंद्र खोलने की मांग की।

सरकार ने बड़े अभियान का दिया भरोसा

सभी सदस्यों के सवालों पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सरकार इस मुद्दे को लेकर संवेदनशील है और लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में नशे के खिलाफ और बड़े स्तर पर मुहिम चलाई जाएगी।

Releated Posts

मानव एकता दिवस पर बखरी में रक्तदान शिविर और विशाल सत्संग, 200 लोगों ने किया रक्तदान

बेगूसराय (बखरी): संत निरंकारी मिशन की ओर से हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाए जाने वाले मानव एकता…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

कटिहार में युवक को चोर बताकर बांधा और घुमाया, पैसे मांगने पर रची गई साजिश—वीडियो वायरल

बिहार के कटिहार जिले से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

गढ़पुरा नमक सत्याग्रह की 96वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि, स्मारक निर्माण में देरी पर उठा सवाल

गढ़पुरा में ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह की 96वीं वर्षगांठ पर स्मृति दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

नरेंद्र मोदी पहुंचे साधारण झाल मुड़ही की दुकान पर: गया के विक्रम साव की कहानी बनी चर्चा का केंद्र

Bihar News (गया): गया जिले के एक साधारण युवक की कहानी इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top