• Home
  • Bihar
  • नेत्रहीन छात्र ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में लाए करीब 80% अंक, बना प्रेरणा का स्रोत
Image

नेत्रहीन छात्र ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में लाए करीब 80% अंक, बना प्रेरणा का स्रोत

“अंधेरों से डरकर जो रुक जाए वो रौशनी क्या पाएगा,
जो हिम्मत से आगे बढ़े वही इतिहास बनाएगा…”

यह कहानी बेगूसराय जिले के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी रंधीर सिंह के 18 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार सिंह की है। वर्ष 2017 में महज 9 वर्ष की उम्र में प्रशांत की दोनों आंखों की रोशनी चली गई। डॉक्टरों ने बताया कि वह रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा नामक बीमारी से पीड़ित है, जिसका इलाज फिलहाल संभव नहीं है। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में चला गया।

प्रशांत पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। आंखों की रोशनी जाने के बाद उसकी पढ़ाई रुक गई, लेकिन उसने हार नहीं मानी। परिवार ने देश के कई बड़े अस्पतालों में इलाज करवाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

इस कठिन समय में प्रशांत की बहन मुस्कान उसके लिए सबसे बड़ा सहारा बनी। मुस्कान, जो खुद नीट की तैयारी कर रही है, अपने भाई की “तीसरी आंख” बन गई। वह न सिर्फ प्रशांत की पढ़ाई में मदद करती है, बल्कि उसकी दिनचर्या का भी अहम हिस्सा बन चुकी है। प्रशांत वॉइस टाइपिंग के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई करता है और संगीत के माध्यम से खुद को सकारात्मक बनाए रखता है।

प्रशांत की मां ममता कुमारी, जो दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान क्षेत्र के एक विद्यालय में शिक्षिका हैं, बेटे को अपने साथ दरभंगा ले आईं। यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोड़दौड़ में उसका दाखिला कराया गया। वर्ष 2026 में प्रशांत ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में बैठने की इच्छा जताई, जो स्कूल और परिवार के लिए एक बड़ी चुनौती थी।

स्कूल प्रशासन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से विशेष अनुमति मांगी, जिसके बाद जिला प्रशासन के सहयोग से प्रशांत को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। उसके साथ एक छात्र को राइटिंग हेल्पर के रूप में नियुक्त किया गया। परीक्षा के दौरान प्रशांत प्रश्न सुनकर उत्तर बोलता था और उसका सहायक उत्तर पुस्तिका में लिखता था।

प्रशांत के इस जज्बे और मेहनत का परिणाम तब सामने आया, जब उसने 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 80 प्रतिशत अंक हासिल किए। उसकी इस सफलता ने न सिर्फ उसके परिवार, बल्कि बेगूसराय और दरभंगा जिले का नाम रोशन कर दिया।

प्रशासन ने भी प्रशांत की उपलब्धि को सराहा। बेगूसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उसे सम्मानित करते हुए कहा कि पूरी तरह नेत्रहीन होने के बावजूद इतनी शानदार सफलता हासिल करना गर्व की बात है। साथ ही आश्वासन दिया गया कि आगे की पढ़ाई में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

आज प्रशांत कुमार सिंह ने यह साबित कर दिया है कि सपने आंखों से नहीं, हौसलों से देखे जाते हैं। उसकी कहानी हर उस बच्चे के लिए प्रेरणा है, जो किसी मुश्किल के कारण अपने सपनों को छोड़ देता है।

“रास्ते कभी खत्म नहीं होते,
बस चलने की हिम्मत होनी चाहिए…
मंजिल उन्हीं को मिलती है,
जिनके सपनों में जान होती है।”

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bachhwara News: पीडीएस दुकान आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 जून तक करें आवेदन

बछवाड़ा (बेगूसराय)। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत उचित मूल्य की दुकानों…

ByByAjay Shastri Jun 8, 2026

Bihar Khan Sir Case: खान सर की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, एसएसपी ने बनाई 5 सदस्यीय विशेष टीम

पटना। राजधानी पटना में चर्चित कोचिंग संचालक और ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर के…

ByByAjay Shastri Jun 8, 2026

लालू-राबड़ी की सुरक्षा हटाना दोहरी नीति, पार्टी कहे तो तुरंत सुरक्षा छोड़ दूंगा: बोगो सिंह

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Lalu Prasad Yadav और पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi को मिली सुरक्षा…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

विश्व साइकिल दिवस पर बेगूसराय में निकाली गई 5 किलोमीटर की “संडे ऑन साइकिल” रैली

बेगूसराय, 7 जून 2026। जिला प्रशासन बेगूसराय एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

बिहार में 12 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता पहले करा लें रिचार्ज

पटना। बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य में शनिवार शाम 5…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top