• Home
  • Blog
  • चैती छठ 2026: उषा अर्घ्य के साथ आज होगा महापर्व का समापन
Image

चैती छठ 2026: उषा अर्घ्य के साथ आज होगा महापर्व का समापन

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से आरंभ हुआ आस्था और श्रद्धा का महापर्व चैती छठ आज अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। सप्तमी तिथि को व्रती उगते सूर्य की पहली किरण को अर्घ्य अर्पित कर “उषा अर्घ्य” देंगे और इसी के साथ 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत पूर्ण होगा।

छठ पर्व भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना का अनुपम पर्व है, जिसे वर्ष में दो बार मनाया जाता है—एक बार कार्तिक मास में और दूसरी बार चैत्र मास में। यह पर्व शुद्धता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति आभार का प्रतीक माना जाता है।

इससे पहले मंगलवार, 24 मार्च को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। सूर्यास्त का समय शाम 06:34 बजे रहा। इस दौरान श्रद्धालु नदी, तालाब, सरोवर और घाटों पर कमर तक जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं। बांस की सूप में ठेकुआ, फल, गन्ना, नारियल, कसार, केला समेत विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित की जाती है।

आज यानी 25 मार्च 2026 को उषा अर्घ्य दिया जाएगा। पंचांग के अनुसार सूर्योदय का समय सुबह 06:20 बजे है। वहीं राजधानी पटना में सूर्योदय सुबह 05:59 बजे होगा। व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना करेंगे।

उषा अर्घ्य के बाद व्रती पारण करते हैं, जिसमें प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोला जाता है। कई श्रद्धालु घर के आंगन या छत पर पानी से भरे पात्र में खड़े होकर भी अर्घ्य देते हैं।

इस प्रकार चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व आज श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान के साथ संपन्न हो जाएगा।

Releated Posts

Begusarai News: 18 घंटे से रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के बाहर रखी है डिलीवरी बॉय की लाश, मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े परिजन

बेगूसराय: जिले में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले डिलीवरी बॉय मुकेश कुमार का शव पिछले 18 घंटे…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Bihar News: शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के नाश्ते में निकला कीड़ा, 233 शिक्षकों में नाराजगी, एजेंसी को नोटिस

पटना: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Khan Sir Coaching Attack: हमले के बाद छात्रों का फूटा गुस्सा, सुरक्षा की मांग पर प्रदर्शन

पटना: राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग संस्था पर हुए हमले के बाद माहौल पूरी…

ByByAjay Shastri Jun 3, 2026

सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों ने ली शपथ, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हुई

नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय के पांच नवनियुक्त न्यायाधीशों को पद…

ByByAjay Shastri Jun 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top