• Home
  • Crime
  • गायघाट में राजद समर्थकों पर हत्या का आरोप: चिराग पासवान ने कहा—“जंगलराज लौटाने की मानसिकता का प्रतीक है यह घटना”
Image

गायघाट में राजद समर्थकों पर हत्या का आरोप: चिराग पासवान ने कहा—“जंगलराज लौटाने की मानसिकता का प्रतीक है यह घटना”

मुजफ्फरपुर (बिहार):
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र के सखौरा पटसारा गांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां शंकर पासवान की निर्मम हत्या कर दी गई। परिजनों ने इस हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका जताई है और आरोप लगाया है कि वारदात राजद समर्थकों ने की है।

घटना पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्विटर (X) अकाउंट पर लिखा—

“गायघाट विधानसभा के सखौरा पटसारा गांव में शंकर पासवान जी की राजद समर्थकों द्वारा की गई निर्मम हत्या अत्यंत निंदनीय और पीड़ादायक है।
परिजनों द्वारा लगाए गए चुनावी रंजिश के आरोप राजद समर्थकों की चुनावी हार की हताशा और जंगलराज को वापस लाने की मानसिकता का प्रतीक हैं।
मैं प्रशासन से आग्रह करता हूँ कि दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें कठोरतम सज़ा दी जाए।”

चिराग पासवान ने आगे कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से सांसद अरुण भारती, सांसद वीणा देवी, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ़ अंसारी, बोचहा प्रत्याशी बेबी कुमारी, जिला अध्यक्ष चुलबुल शाही एवं अन्य पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी जानकारी लेंगे और न्याय की मांग करेंगे।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी है।

Releated Posts

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

खगड़िया में भूमि विवाद पर खूनी तांडव: महिला की मौत, तीन गंभीर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर दबंगों का खूनी तांडव, महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर खगड़िया/बेगूसराय।…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Begusarai News: 194 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये से अधिक

बेगूसराय: मद्य निषेध एवं नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Crime: फुलवारी शरीफ में दो गुटों के बीच खूनी भिड़ंत, सड़क पर लहराए तलवार-चाकू, कई घायल

पटना: राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब टमटम पड़ाव…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top