दिल्ली के एमएस पार्क इलाके में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां CISF के एक हेड कांस्टेबल ने 17 वर्षीय लड़के को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना कम्युनिटी सेंटर DDA मार्केट के पास स्थित पार्क के पास हुई है, जहां पास में एक शादी समारोह भी चल रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किसी विवाद के चलते हेड कांस्टेबल ने अचानक गोली चला दी। लड़का गम्भीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही एमएस पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हेड कांस्टेबल को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


















