• Home
  • Crime
  • ढोलबज्जा बाजार में कुख्यात अपराधी छोटुवा यादव के नाम पर रंगदारी, पांच कारोबारियों से मांगे 25 लाख; आक्रोशित दुकानदारों ने किया बाजार बंद
Image

ढोलबज्जा बाजार में कुख्यात अपराधी छोटुवा यादव के नाम पर रंगदारी, पांच कारोबारियों से मांगे 25 लाख; आक्रोशित दुकानदारों ने किया बाजार बंद

नवगछिया पुलिस जिला के ढोलबज्जा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोलबज्जा बाजार में कुख्यात अपराधी छोटुवा यादव के नाम पर रंगदारी मांगे जाने से दहशत का माहौल बन गया है। अपराधियों ने फोन पर पांच व्यवसायियों से पांच–पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। धमकी से आक्रोशित दुकानदारों ने सामूहिक रूप से बाजार बंद कर थाना परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

व्यवसायियों का आरोप है कि अपराधियों ने खुद को छोटुवा यादव गिरोह का सदस्य बताते हुए रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। दहशत फैलाने के लिए कथित रूप से फोन पर स्वयं छोटुवा यादव से बात भी कराई गई। जबकि हत्या के एक मामले में छोटुवा यादव और उसका पिता वर्तमान में जेल में बंद हैं।

दुकानदारों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गारंटी और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने कॉल डिटेल खंगालने और गिरोह का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

Releated Posts

वैशाली में शादी समारोह में बवाल: गाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, कई घायल

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

नालंदा में सनसनी: पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

नालंदा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, फायरिंग में महिला गंभीर, गांव में दहशत

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मिल्कीपर गांव में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

Bihar Crime: शेखपुरा में मामूली विवाद बना खूनी खेल, थ्रेसर को लेकर फायरिंग में 2 की मौत

शेखपुरा: बिहार के Sheikhpura जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद…

ByByAjay Shastri Apr 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top