• Home
  • Blog
  • पटना के गांधी मैदान में आज ईद की मुख्य नमाज, 20 हजार नमाजियों के जुटने की संभावना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Image

पटना के गांधी मैदान में आज ईद की मुख्य नमाज, 20 हजार नमाजियों के जुटने की संभावना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बिहार समेत पूरे देश में शनिवार को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी पटना में मुख्य नमाज गांधी मैदान में अदा की जाएगी, जहां करीब 20 हजार नमाजियों के जुटने की संभावना है।

हर साल की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गांधी मैदान पहुंचने की उम्मीद है। उनके साथ निशांत कुमार के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। खास बात यह है कि राज्यसभा जाने के बाद यह संभवतः आखिरी मौका होगा जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में ईद के मौके पर गांधी मैदान में शामिल होंगे।

गांधी मैदान में सुबह 7:30 बजे मुख्य नमाज अदा की जाएगी। नमाजियों की सुविधा के लिए गेट नंबर 4, 5, 7 और 10 से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पटना जंक्शन स्थित जामा मस्जिद, फुलवारीशरीफ और अन्य ईदगाहों में भी अलग-अलग समय पर नमाज अदा की जाएगी।

नमाज को लेकर गांधी मैदान में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इमाम की आवाज हर व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। बड़ी संख्या में आने वाले अकीदतमंदों के लिए बैठने की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

ईद को लेकर राजधानी पटना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से विस्तृत सुरक्षा योजना तैयार की है। शहर के 442 संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

संवेदनशील इलाकों में त्वरित कार्रवाई दल (QRT) को तैनात किया गया है और फ्लैग मार्च के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रशासन की कड़ी नजर है। भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अंचल से लेकर जिला स्तर तक अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है। सभी दंडाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को समय से अपने तैनाती स्थल पर पहुंचने और कार्यक्रम समाप्त होने तक मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पटना सिटी में सबसे अधिक 153 स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, जबकि पटना सदर में 65, दानापुर में 79, बाढ़ में 59, मसौढ़ी में 39 और पालीगंज में 47 स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

पटना के तारामंडल ट्रैफिक पोस्ट पर उठे सवाल, वाहन चालकों ने लगाए अवैध वसूली के आरोप

पटना। राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

छपरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव, 10 लोग प्रभावित, प्रशासन ने शुरू की जांच

छपरा। सारण जिले के छपरा में गुरुवार देर रात एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव ने…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

मुजफ्फरपुर ICU हादसे में बड़ी कार्रवाई, प्रसाद हॉस्पिटल प्रबंधक पर FIR दर्ज, 6 लोगों की हो चुकी है मौत

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में हुए भीषण हादसे के बाद प्रशासन…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

पटना हाईकोर्ट को मिली नई मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय ने ली शपथ

पटना उच्च न्यायालय को नया नेतृत्व मिल गया है। Justice Meenakshi Madan Rai ने शुक्रवार को पटना हाईकोर्ट…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top