• Home
  • Blog
  • अब नौकरी छोड़ते ही 2 दिन में मिलेगा फुल एंड फाइनल: नए लेबर कोड से कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत
Image

अब नौकरी छोड़ते ही 2 दिन में मिलेगा फुल एंड फाइनल: नए लेबर कोड से कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत

अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं या किसी कारणवश अपने ऑफिस को छोड़ रहे हैं, तो यह आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय तक फुल एंड फाइनल (FnF) का इंतजार करने वाले कर्मचारियों के लिए सरकार ने नियमों में बदलाव किया है।

नए लेबर कोड के लागू होते ही अब कंपनियों को सिर्फ दो वर्किंग डे के अंदर कर्मचारी का फुल एंड फाइनल भुगतान करना होगा।

बीटीजी अद्वय के पार्टनर अर्जुन पलेरी के मुताबिक, वेज कोड 2019 की धारा 17(2) में साफ लिखा है कि कर्मचारी के आखिरी काम वाले दिन के बाद अगले दो वर्किंग डे में उसकी पूरी बकाया सैलरी देना अनिवार्य है।

इस भुगतान में शामिल हैं:

अंतिम सैलरी

बची हुई छुट्टियों का भुगतान

बाकी देय रकम

हालांकि, ग्रेच्युटी जैसी कुछ राशि अभी भी अलग नियमों के तहत तय समय पर ही दी जाएगी।

इस बदलाव से अब कर्मचारियों को महीनों तक फुल एंड फाइनल के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा, और कंपनियों को अपने कर्मचारियों के अधिकारों का सम्मान करना अनिवार्य हो जाएगा।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top