• Home
  • Crime
  • गंडक नदी में अवैध बालू खनन का खुला खेल, जेसीबी–हवाइयों से हर रात उजली रेत की लूट, वायरल वीडियो ने खोली पोल
Image

गंडक नदी में अवैध बालू खनन का खुला खेल, जेसीबी–हवाइयों से हर रात उजली रेत की लूट, वायरल वीडियो ने खोली पोल

खनन विभाग की सख्ती और सरकार के सख्त फरमानों के बावजूद गंडक नदी आज भी रेत माफियाओं की जागीर बनी हुई है। सरकार की नज़रों के नीचे, प्रशासनिक सरपरस्ती और अफ़सरशाही की कथित मिलीभगत से उजली बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है

गोविन्दगंज से लेकर मलाही तक गंडक नदी की धारा में हर रात कानून की खुली धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रेत के सौदागर बेखौफ होकर जेसीबी मशीनों और हवाइयों के दम पर नदी की छाती चीर रहे हैं।

सरकार बार-बार ऐलान कर चुकी है कि अवैध बालू खनन पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। मंत्री से लेकर वरीय अधिकारी तक बैठकों और फाइलों में सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नज़र आ रही है।

ताज़ा मामला उस वायरल वीडियो से सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तूफान की तरह फैल रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक नहीं बल्कि चार-चार हवाइयां और जेसीबी मशीनें एक साथ गंडक नदी में अवैध खनन में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गोविन्दगंज घाट का है।

वीडियो में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं, जो इस गैरकानूनी धंधे का विरोध करते नजर आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के समय गंडक नदी पहले ही भारी तबाही मचाती है, और अब आठ फीट तक गहरी खुदाई भविष्य में और बड़ी तबाही को न्योता दे सकती है। ग्रामीणों की आवाज़ में खौफ और गुस्सा दोनों साफ झलकता है।

हालांकि न्यूज़4 नेशन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन वीडियो में दिख रहा खुल्लमखुल्ला अवैध खनन प्रशासन की कथित बेखबरी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सवाल यह है कि यह पूरा खेल अफ़सरों की नाक के नीचे चल रहा है, या फिर नाक के नीचे नहीं, बल्कि इशारों पर?

इस पूरे मामले में जब जिला खनन पदाधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई तो फोन रिसीव नहीं हुआ। वाट्सएप पर भेजे गए संदेश का भी कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में सवाल लाज़िमी है—
क्या सिस्टम सो रहा है, या फिर रेत के इस काले कारोबार में किसी की चुप्पी भी हिस्सेदारी बन चुकी है?

Releated Posts

रेड अलर्ट जारी: पूर्णिया के 2 बैंकों में 265 म्यूल खातों से करोड़ों की ठगी

Purnea Cyber Fraud: बिहार के पूर्णिया जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा नेटवर्क सामने आया है, जहां…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

Bihar School Crime News: रोहतास के स्कूल में अलमारी से 10 किलो संदिग्ध मांस बरामद, 5 शिक्षक निलंबित

Bihar School Crime News: रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय, रामडीह से एक…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Transport Corruption: मुंगेर की सड़कों पर ‘घूस राज’ का खुलासा, पासिंग के नाम पर उगाही से भड़के ड्राइवर, हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bihar Transport Corruption: मुंगेर से सामने आई ताज़ा घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar News: पटना में 10 साल की छात्रा की हत्या, लापता बच्ची का शव मिलने से सनसनी

Bihar News: पटना से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 10…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top