• Home
  • Blog
  • गढ़पुरा के मोरकाही गांव में भव्य गायत्री महायज्ञ, कलश शोभायात्रा से गुंजा क्षेत्र
Image

गढ़पुरा के मोरकाही गांव में भव्य गायत्री महायज्ञ, कलश शोभायात्रा से गुंजा क्षेत्र

गढ़पुरा प्रखंड के मोरकाही ग्राम में बुधवार को गायत्री परिवार के तत्वावधान में एक भव्य गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे इलाके में वैदिक मंत्रोच्चार और ‘यज्ञो वै श्रेष्ठतमं कर्म’ की भावना गूंजती रही।

कार्यक्रम की शुरुआत सैकड़ों कन्याओं की भव्य कलश एवं शोभायात्रा से हुई। पारंपरिक परिधानों में सजी कन्याओं ने मंगल कलश लेकर पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और वैदिक मंत्रों के साथ निकली यह यात्रा ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही और भारतीय सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

कलश यात्रा का नेतृत्व समाजसेवी सुशील सिघानिया, शंभू कुमार, संजीव चौधरी, बिनोद यादव सहित गायत्री परिवार के स्थानीय पदाधिकारियों ने किया। शोभायात्रा दूनाही से प्रारंभ होकर भांसी, कुम्हारसो, मोरकाही एवं अचीवर्ष स्कूल होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।

यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद ब्रह्मवर्चसियों द्वारा विधिवत यज्ञ-हवन एवं प्रवचन आयोजित किए गए। प्रवचन में मानव कल्याण, नैतिक उत्थान, संस्कार निर्माण और सामाजिक समरसता पर विशेष जोर दिया गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

इस आयोजन में गढ़पुरा प्रखंड सहित आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। महायज्ञ को सफल बनाने में गायत्री परिवार के सदस्यों तथा स्थानीय युवाओं की भूमिका सराहनीय रही। पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास, शांति और सांस्कृतिक एकता का वातावरण देखने को मिला।

रामसेवक स्वामी की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top