• Home
  • Crime
  • गयाजी में डॉक्टर से एक करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
Image

गयाजी में डॉक्टर से एक करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

मगध मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष को कॉल कर दी गई धमकी, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से जुड़े तार

गयाजी।
बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक संगीन वारदात सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में गयाजी से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक वरिष्ठ डॉक्टर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है, जिससे डॉक्टर और उनके परिवार में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी न्यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सतेंद्र कुमार को अपराधियों ने निशाना बनाया है। पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि 27 दिसंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से लगातार कॉल आए। जब उन्होंने उस नंबर पर वापस कॉल किया, तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने सीधे तौर पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की और पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

दो बार कॉल कर दोहराई गई धमकी

डॉ. सतेंद्र कुमार के अनुसार, 30 दिसंबर को उसी नंबर से दोबारा कॉल कर फिर से एक करोड़ रुपये की मांग की गई। लगातार मिल रही धमकियों से मानसिक रूप से परेशान होकर उन्होंने मगध मेडिकल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक तकनीकी जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के अनुसार, पहली बार 27 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से कॉल किए जाने की पुष्टि हुई है, जबकि 30 दिसंबर को महाराष्ट्र से कॉल आने के साक्ष्य मिले हैं।

इन तथ्यों से इस बात की आशंका जताई जा रही है कि इस मामले के पीछे कोई संगठित आपराधिक गिरोह सक्रिय हो सकता है, जो अलग-अलग राज्यों से कॉल कर रंगदारी मांग रहा है।

परिवार की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

डॉ. सतेंद्र कुमार गयाजी शहर के मगध कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। घटना के बाद से परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। डॉक्टर ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की है।

पुलिस का दावा—जल्द होगी गिरफ्तारी

इस मामले में मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तकनीकी जांच के साथ-साथ अन्य सभी पहलुओं पर गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिहार में लगातार बढ़ रही रंगदारी और धमकी की घटनाओं ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई कर पाती है और पीड़ित परिवार को कब तक राहत मिलती है।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top