• Home
  • Blog
  • राहुल गांधी का अपना थ्योरी है’, वोट चोरी के आरोप पर गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला
Image

राहुल गांधी का अपना थ्योरी है’, वोट चोरी के आरोप पर गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का अपना अलग ही “थेथरलॉजी” है, जिसमें वे हार का ठीकरा हमेशा दूसरों पर फोड़ते रहते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव में हार से मुंह छिपाने के लिए और अपने कार्यकर्ताओं को झूठा दिलासा देने के लिए राहुल गांधी इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब वही पार्टी वोटों की लूट करती थी, लेकिन अब हार के बाद दूसरों पर आरोप लगाकर अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी हर चुनाव हारने के बाद कभी ईवीएम पर सवाल उठाते हैं तो कभी चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं। अब ‘वोट चोरी’ का नया नैरेटिव गढ़ा जा रहा है, ताकि पार्टी के भीतर बढ़ती निराशा को ढका जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता अब कांग्रेस की राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है। बार-बार हार के बावजूद आत्ममंथन करने के बजाय कांग्रेस नेतृत्व दूसरों को दोष देने की राजनीति कर रहा है, जो लोकतंत्र के लिए भी ठीक नहीं है।

गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और भाजपा तथा कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और गरमा गया है।

Releated Posts

Purnia Crime: स्मैक माफियाओं का खौफ—मुखबिरी के शक में दंपति पर बेरहमी से हमला, पत्नी से दरिंदगी

पूर्णिया, बिहार। जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने…

ByByAjay Shastri Apr 26, 2026

Bihar Crime: भागलपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर शक—जांच में जुटी पुलिस

बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच भागलपुर से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नवगछिया के…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Bihar News: हथिदह में ट्रक की टक्कर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त, बड़हिया में रात 2 बजे से सप्लाई ठप

लखीसराय जिले के बड़हिया इलाके में अचानक बिजली संकट खड़ा हो गया है। हथिदह के पास एक अनियंत्रित…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

बेगूसराय में पंचायत स्तर पर योजनाओं का औचक निरीक्षण, कई विभागों की हुई जांच

बेगूसराय, 24 अप्रैल 2026:बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन, बेगूसराय द्वारा पंचायत स्तर पर संचालित…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top