• Home
  • Crime
  • “रिलेशन बनाने से मना करती तो बेल्ट से पीटते” — दोस्त ने रेड लाइट एरिया में किया सौदा, 13 साल की नाबालिग की दर्दनाक आपबीती
Image

“रिलेशन बनाने से मना करती तो बेल्ट से पीटते” — दोस्त ने रेड लाइट एरिया में किया सौदा, 13 साल की नाबालिग की दर्दनाक आपबीती

प्लीज मेरी मदद कीजिए, मुझे पुलिस के पास ले चलिए…

बेगूसराय।
जिले में शुक्रवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई, जहां महज 13 साल की एक नाबालिग लड़की सड़क पर रोते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाती मिली। “प्लीज मेरी हेल्प कीजिए, मुझे पुलिस के पास ले चलिए…” यह कहते हुए बच्ची नदैल घाट और सलौना के बीच सड़क पर बदहवास हालत में खड़ी थी।

नाबालिग की हालत देख राहगीरों को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो जो कहानी सामने आई, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया।

दोस्त ने दिया धोखा, रेड लाइट एरिया में बेच दिया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जिसे वह अपना दोस्त मानती थी, उसी युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बाद में रेड लाइट एरिया में बेच दिया। वहां उसे जबरन सेक्स रैकेट में धकेल दिया गया। लड़की का आरोप है कि जब वह गलत काम करने से मना करती थी, तो उसके साथ बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की जाती थी।

मारपीट, धमकी और डर का माहौल

नाबालिग ने बताया कि उसे लगातार डराया-धमकाया जाता था। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से वह पूरी तरह टूट चुकी थी। खाने-पीने तक पर रोक लगाई जाती थी, ताकि वह विरोध न कर सके। कई दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा।

मौका मिलते ही वहां से भागी

किसी तरह उसे मौका मिला और वह जान बचाकर वहां से भाग निकली। भटकते हुए वह बेगूसराय पहुंची और सड़क पर लोगों से मदद मांगने लगी। समय रहते लोगों की संवेदनशीलता और पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच सकी।

बेगुसराई से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top