• Home
  • Crime
  • जमुई में अजय यादव के घर और दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत
Image

जमुई में अजय यादव के घर और दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के दरखा मोड़ से बड़ी खबर सामने आई है। रविवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने दरखा मोड़ स्थित अजय यादव के मकान और दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने लगभग तीन से चार राउंड गोलियां चलाईं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने लछुआड़ थाना अध्यक्ष उपेंद्र पाठक को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं।

सूत्रों के अनुसार, फायरिंग में सोनखार गांव के कुछ युवकों की संलिप्तता बताई जा रही है। बताया जाता है कि अजय यादव के बेटे और सोनखार के युवकों के बीच पहले किसी विवाद और मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

संवाददाता – अजय शास्त्री

Releated Posts

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

खगड़िया में भूमि विवाद पर खूनी तांडव: महिला की मौत, तीन गंभीर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर दबंगों का खूनी तांडव, महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर खगड़िया/बेगूसराय।…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top