• Home
  • Crime
  • जमुई में गेहूं पटवन को लेकर गोलीबारी, दो गुटों में विवाद से गांव में दहशत
Image

जमुई में गेहूं पटवन को लेकर गोलीबारी, दो गुटों में विवाद से गांव में दहशत

जमुई।
बिहार के जमुई जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गेहूं की पटवन को लेकर गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मामला जमुई टाउन थाना क्षेत्र के डुंडो नर्वदा गांव का है। गोलीबारी की इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि भड़कता बिहार नहीं करता है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गांव में स्थित सरकारी पोखर से गेहूं की पटवन को लेकर गांव के ही दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। पहले कहासूनी हुई और फिर मामला गोलीबारी तक पहुंच गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

इस संबंध में सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि सोमवार की शाम ग्रामीणों के द्वारा गोलीबारी की सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है और पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोलीबारी में कौन-कौन लोग शामिल थे और घटना के पीछे असली वजह क्या थी।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम गेहूं पटवन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जिसके बाद एक पक्ष ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। अब देखना होगा कि जमुई पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर पाती है और आगे क्या कार्रवाई करती है।

Releated Posts

Bihar Crime: बड़हिया में दिनदहाड़े फायरिंग, ‘टीटू धमाका’ गैंग पर आरोप—पुलिस को भी दी चुनौती

लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Bihar Crime: पटना सिटी में फिर खून, भोज के विवाद में युवक की चाकू से हत्या—अपराध पर नियंत्रण पर उठे सवाल

पटना सिटी में एक और हत्या ने कानून-व्यवस्था की हकीकत को फिर सामने ला दिया है। खुसरूपुर थाना…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

खाकी हुई बेनकाब! किडनैपिंग-फिरौती के खेल में 2 ASI समेत 4 गिरफ्तार, घर से मिली रकम

जमुई-नवादा बेल्ट से सामने आया एक मामला सिर्फ आपराधिक घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था पर करारा सवाल है। जिस…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

बिहार क्राइम: कटिहार में पंचायत के फैसले और नाबालिगों के साथ मारपीट का मामला, इंसाफ पर उठे सवाल

कटिहार जिले के आजमनगर क्षेत्र के दनिहा पंचायत से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय प्रशासन…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top