• Home
  • Blog
  • जमुई रेल हादसा: डीआरएम विनिता श्रीवास्तव के स्थानांतरण पर केट ने फैसला सुरक्षित रखा, 12 जनवरी को सुनवाई

जमुई रेल हादसा: डीआरएम विनिता श्रीवास्तव के स्थानांतरण पर केट ने फैसला सुरक्षित रखा, 12 जनवरी को सुनवाई

बिहार के जमुई जिले में हुए रेल हादसे के बाद आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनिता श्रीवास्तव के स्थानांतरण मामले में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (केट), कोलकाता बेंच ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

गुरुवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधिकरण ने निर्णय सुरक्षित रखने का आदेश दिया। अब इस मामले में अंतिम फैसला 12 जनवरी को सुनाया जाएगा।

इससे पहले, 5 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान केट ने डीआरएम के स्थानांतरण आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी। फाइनल सुनवाई में न्यायाधिकरण ने रेलवे बोर्ड और डीआरएम के पक्ष की दलीलों को विस्तार से सुना।

गौरतलब है कि 27 दिसंबर को बिहार के जमुई जिले में सिमुलतला के पास हुए रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने डीआरएम विनिता श्रीवास्तव का स्थानांतरण वेस्ट सेंट्रल रेलवे में कर दिया था।

डीआरएम की ओर से आरोप लगाया गया कि हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्य के लिए खर्च की स्वीकृति देने में देरी को आधार बनाकर यह कार्रवाई की गई। डीआरएम ने कहा कि वे 28 दिसंबर की रात दुर्घटना राहत ट्रेन के साथ मौके पर पहुंचीं और 31 दिसंबर की सुबह तक लगातार वहां मौजूद रहकर बहाली कार्य की निगरानी करती रहीं। इसके बावजूद वरिष्ठ स्तर पर सिंगल लाइन संचालन की अनुमति देने में देरी हुई, जबकि डाउन मेन लाइन 30 दिसंबर की रात फिट घोषित कर दी गई थी।

स्थानांतरण आदेश को चुनौती देते हुए डीआरएम ने केट में याचिका दायर की थी, जिस पर अब न्यायाधिकरण का अंतिम फैसला 12 जनवरी को आने की संभावना है।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top