• Home
  • Crime
  • Jamui Murder Case: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की हसुआ से गला काटकर हत्या, शव के पास बैठा रहा आरोपी
Image

Jamui Murder Case: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की हसुआ से गला काटकर हत्या, शव के पास बैठा रहा आरोपी

बिहार के जमुई जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खैरा थाना क्षेत्र के कहरडीह गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की हसुआ से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार होने के बजाय शव के पास ही बैठा रहा और पुलिस के आने का इंतजार करता रहा।

घटना खैरा थाना क्षेत्र के कहरडीह गांव स्थित महादलित टोला की है। जानकारी के अनुसार बुधवार की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे आरोपी गगन मांझी ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी उगनी देवी की धारदार हसुआ से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते गगन मांझी गुस्से में आ गया और घर में रखे हसुआ से पत्नी पर हमला कर दिया। गर्दन पर गंभीर वार होने के कारण उगनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। लोगों का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी भागा नहीं, बल्कि शव के पास बैठा रहा।

सूचना मिलने के बाद मिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उनके साथ पुलिस अधिकारी उपेंद्र पाठक और सन्नी कुमारी भी मौजूद थीं। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला अवैध संबंध के शक से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं और परिवार में चीख-पुकार का माहौल बना हुआ है।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top