• Home
  • Blog
  • जहानाबाद: चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता विनोद कुमार की मौत, चक्कर आने से गिरे और अस्पताल में तोड़ा दम
Image

जहानाबाद: चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता विनोद कुमार की मौत, चक्कर आने से गिरे और अस्पताल में तोड़ा दम

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जहानाबाद जिले से दुखद खबर सामने आई है। घोसी विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता विनोद कुमार की चुनाव प्रचार के दौरान अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार लखावर गांव में अपने साथियों के साथ चुनाव प्रचार अभियान में शामिल थे। इसी दौरान जब वह गाड़ी पर चढ़ रहे थे, तभी अचानक उन्हें चक्कर आया और वे नीचे गिर पड़े।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

विनोद कुमार पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं में शामिल थे और क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान में लगातार जुटे हुए थे। उनकी अचानक मौत से कार्यकर्ताओं में गहरा दुख व्याप्त है। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top