• Home
  • Crime
  • झंझारपुर–निर्मली रेलखंड पर ट्रेन डिरेल करने की साजिश नाकाम, लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
Image

झंझारपुर–निर्मली रेलखंड पर ट्रेन डिरेल करने की साजिश नाकाम, लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

बिहार में ट्रेन को पटरी से उतारने की बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है। झंझारपुर–निर्मली रेलखंड पर तमुरिया रेलवे स्टेशन के पास शनिवार रात दरभंगा–फारबिसगंज मेमू ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की गई। समय रहते लोको पायलट की नजर पड़ने से बड़ा हादसा टल गया।

ट्रैक पर मिला साढ़े तीन मीटर लंबा लोहे का टुकड़ा

जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर करीब साढ़े तीन मीटर लंबा लोहे का अवरोधक (रेल पटरी का टुकड़ा) रखा मिला। आशंका है कि इसे जानबूझकर ट्रैक पर रखकर ट्रेन को पलटाने की साजिश रची गई थी। यदि ट्रेन उस अवरोधक से टकरा जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

शनिवार रात जब दरभंगा–फारबिसगंज मेमू ट्रेन तमुरिया स्टेशन की ओर बढ़ रही थी, तभी लोको पायलट की नजर पटरी के बीच रखे लोहे के टुकड़े पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे ट्रेन टकराने से कुछ ही दूरी पहले रुक गई। बाद में रेलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद अवरोधक को हटाया।

विशेष टीम गठित, कई एजेंसियां जांच में जुटीं

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआरएम द्वारा गठित विशेष टीम, इंटेलिजेंस विभाग और क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। साजिश की तह तक पहुंचने के लिए आधा दर्जन टीमें बनाई गई हैं।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) समस्तीपुर मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त राकेश कुमार सिंह ने स्टेशन अधीक्षक, मेमू ट्रेन के ड्राइवर, गार्ड और लाइनमैन के बयान दर्ज किए। जांच टीम ने लोहे के टुकड़े का वजन, बनावट और उसे वहां तक लाने के संभावित रास्तों की भी जांच की।

दो संदिग्ध हिरासत में

पुलिस ने सोमवार शाम तमुरिया के लालू कुमार और पवन कुमार को हिरासत में लिया है। दोनों से स्टेशन के एक बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है।

सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और आरपीएफ की संयुक्त टीमें आसपास के गांवों में भी छानबीन कर रही हैं। स्थानीय ताड़ीखानों, गलियों और चौक-चौराहों पर सक्रिय असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

आरपीएफ प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि जांच सही दिशा में बढ़ रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं समस्तीपुर मंडल के आरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार ने कहा कि दरभंगा रेल थाने में अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

बढ़ाई गई निगरानी

फिलहाल रेलखंड पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है और निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का मानना है कि लोको पायलट की सतर्कता ने सैकड़ों यात्रियों की जान बचा ली।

Releated Posts

पटना में बढ़ी छिनतई की वारदातें: VVIP इलाके में महिला से चेन स्नैचिंग, पुलिस पर उठे सवाल

Bihar News: राजधानी पटना में इन दिनों आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता दिख रहा है। खासकर…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

समस्तीपुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग: युवक की हत्या, दूसरा गंभीर घायल

Samastipur Crime: बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

बेगूसराय में सनसनी: टंकी से मिली युवक की सड़ी-गली लाश, पत्नी हिरासत में

बेगूसराय के जीरोमाइल ओपी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब हर्ल टाउनशिप परिसर से एक युवक…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

वैशाली में शादी समारोह में बवाल: गाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, कई घायल

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026
1 Comments Text
  • mnl63 app says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    The MNL63 app is pretty decent, I must say. Runs smoothly, haven’t encountered any glitches yet. Thumbs up! Get it here: mnl63 app
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top