• Home
  • Politics
  • Patna: मांझी का तेजस्वी यादव पर तंज, नीतीश सरकार और पीएम मोदी को समर्थन
Image

Patna: मांझी का तेजस्वी यादव पर तंज, नीतीश सरकार और पीएम मोदी को समर्थन

Patna:

पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव और उनके गठबंधन पर जमकर हमला किया।

मांझी ने तेजस्वी के उस बयान का कड़ा जवाब दिया जिसमें कहा गया था, “हमारी सरकार बनी तो सभी बिल फाड़ देंगे।” मांझी ने तंज करते हुए कहा, “हमारी सरकार बनी तो चंद्रमा को पृथ्वी पर लाएंगे।” उन्होंने तेजस्वी यादव के दावे को असंभव बताते हुए कहा, “होना कुछ नहीं है तो वे आएं-बाएं-चकराएं जो बोल दें, लेकिन जो करने वाला है, वही यथार्थ को समझकर बात करता है।

उन्होंने बिहार की जनता को याद दिलाया कि 2005 से पहले तेजस्वी यादव के पिता और माता के शासनकाल में क्या हुआ था। राजद द्वारा एनडीए सरकार को “गुजराती” चलाने वाली बताने पर मांझी ने कहा, “यह भ्रम है। अगर दिन में किसी को दिखाई नहीं देता है तो उसका क्या नाम है, पता नहीं है।

मांझी ने स्पष्ट किया कि बिहार में नीतीश कुमार सरकार प्रभावी ढंग से सुशासन, बिजली, सड़क, लॉ एंड ऑर्डर, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में काम कर रही है।

साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि देश का नेतृत्व नरेंद्र भाई मोदी कर रहे हैं, जो “सबका साथ, सबका विश्वास और सबका समर्थन” लेकर चल रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान के अनुसार काम करने वाला कोई गुजराती, बिहारी या मद्रासी नहीं बल्कि भारतीय होता है।

मांझी ने दावा किया कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है, और एनडीए की सरकार 14 तारीख को स्पष्ट रूप से स्थापित हो जाएगी।

Releated Posts

बंगाल चुनाव पर सियासी संग्राम, दावों-प्रत्याशाओं से गरमाया माहौल

पटना से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेताओं के बयान अब सीधे-सीधे…

ByByAjay Shastri Apr 30, 2026

Bihar Politics: तेजस्वी के बयान पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी का तंज—“तमिलनाडु जाते तो डोसा भी खा लेते”

पटना। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर तंज…

ByByAjay Shastri Apr 26, 2026

कांग्रेस को 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक की मोहलत; केंद्र पर साधा निशाना

नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को उसके पुराने मुख्यालय 24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस मिलने…

ByByAjay Shastri Mar 25, 2026

बिहार की सियासत में फिर उबाल: राज्यसभा एंट्री के बाद नीतीश कुमार पर सस्पेंस

बिहार की सियासत एक बार फिर उबाल पर है। यहां राजनीति कभी ठहरती नहीं—हर दिन नए समीकरण बनते…

ByByAjay Shastri Mar 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top