• Home
  • Blog
  • भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर देशरत्न मार्ग में श्रद्धांजलि समारोह
Image

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर देशरत्न मार्ग में श्रद्धांजलि समारोह

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व विधायक अनिल कुमार, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए।

इसके अलावा बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद तथा कर्पूरी ठाकुर के परिजन भी उपस्थित रहे।

सर्वधर्म प्रार्थना और सांस्कृतिक प्रस्तुति

कार्यक्रम के दौरान कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित की गई। साथ ही जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन और कृतित्व पर आधारित गीत, भजन-कीर्तन एवं निर्गुण गीतों की प्रस्तुति दी गई।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार, सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, कला-संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. तथा वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में मौजूद रहे।

जननायक कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों के लिए आज भी श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया जाता है।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top