• Home
  • Crime
  • गोलीबारी में घायल खगड़िया के ब्रोकर की बेगूसराय में मौत, 13 अगस्त को मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने चेहरे पर मारी थी गोली
Image

गोलीबारी में घायल खगड़िया के ब्रोकर की बेगूसराय में मौत, 13 अगस्त को मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने चेहरे पर मारी थी गोली

खगड़िया में मॉर्निंग वॉक के दौरान गोलीबारी की चपेट में आए जमीन कारोबारी (ब्रोकर) की इलाज के दौरान बेगूसराय में मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना 13 अगस्त की सुबह खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित ओवर ब्रिज के पास हुई थी। मॉर्निंग वॉक पर निकले जमीन ब्रोकर को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी थी। बदमाशों ने नजदीक से उसके चेहरे पर गोली दागी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

घायल को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर स्थिति गंभीर होने पर बेगूसराय रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस ने बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पुराने जमीनी विवाद या लेन-देन के विवाद की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Releated Posts

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

खगड़िया में भूमि विवाद पर खूनी तांडव: महिला की मौत, तीन गंभीर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर दबंगों का खूनी तांडव, महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर खगड़िया/बेगूसराय।…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top