• Home
  • Crime
  • खगड़िया में खौफनाक वारदात: चचेरे भाई ने युवक को गोलियों से भूना, मौके पर मौत
Image

खगड़िया में खौफनाक वारदात: चचेरे भाई ने युवक को गोलियों से भूना, मौके पर मौत

बिहार के खगड़िया जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। परबत्ता प्रखंड के छोटी लगार गांव में चचेरे भाई ने ही अपने ही भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान बृजेश यादव के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी पप्पू यादव का पुत्र बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बृजेश अपनी बहन की शादी के दौरान चाचा और चचेरे भाई से ब्याज पर पैसे लिए थे। इसी लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष की नजर बृजेश की संपत्ति पर भी थी। पैसों का यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि आखिरकार खूनी अंजाम तक पहुंच गया।

मृतक की मां के अनुसार, बृजेश यादव Meesho में काम करता था और छुट्टी में घर आया हुआ था। घटना के समय वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी उसका चचेरा भाई वहां पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पहली गोली बृजेश के हाथ में लगी, जिसके बाद वह अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा। लेकिन आरोपी ने उसका पीछा किया और लगातार तीन और गोलियां मार दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा।

सूचना मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top