• Home
  • Crime
  • कम तौल का विरोध करने पर युवक की पिटाई, खगड़िया में डीलर का वीडियो वायरल; कार्रवाई की मांग तेज
Image

कम तौल का विरोध करने पर युवक की पिटाई, खगड़िया में डीलर का वीडियो वायरल; कार्रवाई की मांग तेज

खगड़िया जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां चौथम प्रखंड के धुतौली पंचायत में खाद्यान्न लेने पहुंचे एक उपभोक्ता की डीलर द्वारा बेरहमी से पिटाई कर दी गई। कम तौल पर आपत्ति जताने के बाद मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि भड़कता बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है

जानकारी के अनुसार, धुतौली पंचायत के वार्ड नंबर 18 के निवासी नीतीश कुमार राशन लेने दुकान पर पहुंचे थे। आरोप है कि डीलर अग्निदेव प्रसाद कम तौल कर अनाज देने की कोशिश कर रहा था। इस पर उपभोक्ता ने विरोध किया और अनाज दोबारा तौलने की मांग की। बस इतनी-सी बात से नाराज होकर डीलर भड़क उठा और युवक को थप्पड़ मारकर पिटाई शुरू कर दी।

बताया जाता है कि युवक के साथी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कैमरा ऑन होने के बावजूद डीलर की दबंगई कम नहीं होती और वह लगातार हमला करता रहता है। मंगलवार सुबह से ही यह वीडियो हर सोशल प्लेटफॉर्म पर आग की तरह फैल गया है, जिससे आम नागरिकों में भारी आक्रोश है।

स्थानीय लोग इस घटना को उपभोक्ता अधिकारों का खुला उल्लंघन और राशन वितरण प्रणाली में व्याप्त मनमानी का बड़ा उदाहरण बता रहे हैं। उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए खगड़िया एसडीओ धनंजय कुमार ने चौथम प्रखंड के एमओ को जांच का निर्देश दिया है। प्राथमिक स्तर पर डीलर के निलंबन और लाइसेंस रद्द करने की मांग भी तेज हो गई है।

इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—जब एक राशन कार्ड धारक अपने हक़ का सही तौल मांगने की भी हिम्मत नहीं कर सकता, तो व्यवस्था में सुधार कब और कैसे होगा?

Releated Posts

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

खगड़िया में भूमि विवाद पर खूनी तांडव: महिला की मौत, तीन गंभीर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर दबंगों का खूनी तांडव, महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर खगड़िया/बेगूसराय।…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Begusarai News: 194 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये से अधिक

बेगूसराय: मद्य निषेध एवं नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top