• Home
  • Crime
  • नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का मामला: युवक पर केस दर्ज, पुलिस कर रही कार्रवाई
Image

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का मामला: युवक पर केस दर्ज, पुलिस कर रही कार्रवाई

जमुई। थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर प्रखंड के मगही गांव निवासी युवक रूपेश कुमार ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर कई बार शारीरिक शोषण किया और उसका वीडियो बना लिया।

हाल ही में आरोपी ने वीडियो वायरल न करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर उसने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिससे लड़की और उसके परिवार में दहशत फैल गई।

पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर पूरे मामले की शिकायत की है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत लेकर आरोपी के मामा केशो यादव लड़के की मां से बात करने गए तो आरोपित पक्ष ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट पर उतारू हो गए

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Releated Posts

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

खगड़िया में भूमि विवाद पर खूनी तांडव: महिला की मौत, तीन गंभीर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर दबंगों का खूनी तांडव, महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर खगड़िया/बेगूसराय।…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Begusarai News: 194 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये से अधिक

बेगूसराय: मद्य निषेध एवं नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top