• Home
  • Crime
  • मोकामा में छठ पूजा के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट, दो घायल; हाईप्रोफाइल विधानसभा क्षेत्र में मची अफरा-तफरी
Image

मोकामा में छठ पूजा के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट, दो घायल; हाईप्रोफाइल विधानसभा क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

पटना जिले के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में छठ पूजा के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पंडारक थाना क्षेत्र के कोंदी पंचायत में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच अचानक फायरिंग होने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल से कई राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान नंदन सिंह और अमित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदन सिंह को कमर में जबकि अमित कुमार को पैर में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ एएसपी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च अभियान तेज कर दिया है।

यह वारदात ऐसे समय में हुई है जब मोकामा विधानसभा क्षेत्र में दो बाहुबलियों के बीच हाईप्रोफाइल चुनावी मुकाबला चल रहा है। यहां से जेडीयू ने बाहुबली अनंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि राजद ने पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को मैदान में उतारा है।

गौरतलब है कि अनंत सिंह मोकामा से पांच बार विधायक रह चुके हैं और इस क्षेत्र में उनका खास प्रभाव माना जाता है। वहीं, वर्ष 2000 के विधानसभा चुनाव में सूरजभान सिंह ने जेल में रहते हुए अनंत सिंह के भाई दिलीप सिंह को हराकर जीत दर्ज की थी।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top