• Home
  • Blog
  • मोकामा में युवक को मारी कई गोलियां, सूखे नशे के विवाद में फायरिंग की आशंका
Image

मोकामा में युवक को मारी कई गोलियां, सूखे नशे के विवाद में फायरिंग की आशंका

Mokama में शनिवार अहले सुबह गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मोलदियार टोला इलाके में अपराधियों ने अरविंद सिंह के पुत्र कारू उर्फ निकेत कुमार को कई गोलियां मार दीं। गंभीर हालत में उसे पहले स्थानीय रेफरल अस्पताल और बाद में Patna Medical College and Hospital रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि निकेत कुमार चार दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था।

सूत्रों के अनुसार, “सूखे नशे” के सेवन के दौरान हुए आपसी विवाद में गोलीबारी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

इधर, बिहार में सूखे नशे का बढ़ता कारोबार लगातार चिंता बढ़ा रहा है। हाल के वर्षों में गांजा, अफीम, कोडीनयुक्त सिरप, स्मैक और नशीली गोलियों की बड़ी खेप बरामद हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि शराबबंदी के बाद राज्य में ड्रग्स नेटवर्क तेजी से फैल रहा है, जिससे युवाओं के बीच अपराध और हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top