• Home
  • Crime
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज़: दुलारचंद यादव की मौत गोली से नहीं, किसी और हिंसा से हुई!
Image

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज़: दुलारचंद यादव की मौत गोली से नहीं, किसी और हिंसा से हुई!

पटना/मोकामा:
मोकामा के बहुचर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में अब एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। प्रारंभिक धारणा के विपरीत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के प्रारंभिक निष्कर्ष बताते हैं कि दुलारचंद यादव की मौत गोली लगने से नहीं हुई।
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के पैनल ने खुलासा किया है कि दुलारचंद यादव को पैर के टखने (एंकल) के पास गोली लगी थी, जो शरीर के आर-पार निकल गई। डॉक्टरों के अनुसार, इस प्रकार की चोट से मृत्यु होना संभव नहीं है।
डॉक्टरों ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई अन्य गंभीर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। हालांकि इन चोटों की प्रकृति — यानी यह चोटें (कुंद वस्तु) से आईं या किसी और वजह से — इस पर विस्तृत जानकारी अभी आनी बाकी है।
डॉक्टरों का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण और शरीर पर मिली अन्य चोटों का विस्तृत ब्यौरा अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।
इस नए खुलासे ने पूरे हत्याकांड की जांच की दिशा बदल दी है। अब पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि दुलारचंद यादव को गोली लगने के बावजूद उनकी मौत किसी अन्य वजह से तो नहीं हुई, और शरीर पर मौजूद चोटें किस प्रकार की हिंसा या हमले की ओर संकेत करती हैं।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह खुलासा मामले की गुत्थी को और उलझा रहा है, और अब पुलिस की जांच का फोकस गोली चलाने वालों के साथ-साथ उन लोगों पर भी होगा, जो घटना के दौरान मौजूद थे या जिन पर चोट पहुंचाने का शक है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

रेड अलर्ट जारी: पूर्णिया के 2 बैंकों में 265 म्यूल खातों से करोड़ों की ठगी

Purnea Cyber Fraud: बिहार के पूर्णिया जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा नेटवर्क सामने आया है, जहां…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

Bihar School Crime News: रोहतास के स्कूल में अलमारी से 10 किलो संदिग्ध मांस बरामद, 5 शिक्षक निलंबित

Bihar School Crime News: रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय, रामडीह से एक…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Transport Corruption: मुंगेर की सड़कों पर ‘घूस राज’ का खुलासा, पासिंग के नाम पर उगाही से भड़के ड्राइवर, हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bihar Transport Corruption: मुंगेर से सामने आई ताज़ा घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar News: पटना में 10 साल की छात्रा की हत्या, लापता बच्ची का शव मिलने से सनसनी

Bihar News: पटना से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 10…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top