• Home
  • Blog
  • मुंगेर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से नवविवाहिता की मौत, पति गंभीर
Image

मुंगेर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से नवविवाहिता की मौत, पति गंभीर

बिहार के मुंगेर जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। सड़क दुर्घटना में एक नवविवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह घटना तारापुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर मैदान के पास सुल्तानगंज–देवघर मुख्य मार्ग पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार जमालपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी अजय दास अपनी 24 वर्षीय पत्नी जयमाला देवी के साथ बाइक से सुल्तानगंज के मिरठी गांव गए हुए थे। वहां से दोनों किसी जरूरी काम से टेटिया बंबर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान गाजीपुर मैदान के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर पीछे बैठी जयमाला देवी सड़क पर गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे अजय दास गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद जयमाला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अजय दास की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि अजय दास और जयमाला देवी की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। मृतका के घर में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही तारापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दुर्घटना में शामिल ट्रक को भी जब्त कर थाना लाया गया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुल्तानगंज–देवघर मुख्य मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top