• Home
  • Blog
  • मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी: ‘प्रोटेक्शन गैंग’ ने युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
Image

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी: ‘प्रोटेक्शन गैंग’ ने युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर। बिहार में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर सामूहिक हमला कर दिया गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार, बैरिया गोलंबर से लक्ष्मी चौक जाने वाली सड़क पर स्थित एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट के पास यह घटना हुई। आरोप है कि तथाकथित “प्रोटेक्शन गैंग” के 10 से 15 युवकों ने मिलकर एक अकेले युवक को घेर लिया और उस पर बेरहमी से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और डंडों से जमकर पिटाई की।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सरेआम एक युवक के साथ मारपीट की जा रही है और आसपास मौजूद लोग खौफ के कारण हस्तक्षेप करने से बचते नजर आ रहे हैं।

इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। लोगों का कहना है कि इलाके में सक्रिय ऐसे “प्रोटेक्शन गैंग” अक्सर दहशत फैलाकर वसूली और दबदबा कायम करने की कोशिश करते हैं। इस सड़क पर पहले भी दबंगई और मारपीट की शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन इस बार घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसके बावजूद पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

इधर, स्थानीय लोग इस तरह की गुंडागर्दी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते ऐसे गिरोहों पर लगाम नहीं लगाई गई, तो शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top