• Home
  • Crime
  • जमीन जालसाजी मामले में जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता गिरफ्तार, 19.95 लाख की ठगी और चेक बाउंस का आरोप

जमीन जालसाजी मामले में जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता गिरफ्तार, 19.95 लाख की ठगी और चेक बाउंस का आरोप

मुजफ्फरपुर।
पुलिस ने जालसाजी के एक बड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता कुमारेश्वर राय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने गलत जमीन बेचकर एक महिला से 19 लाख 95 हजार रुपये की ठगी की और बाद में रकम लौटाने के नाम पर दिए गए दोनों चेक भी बाउंस हो गए। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक और स्थानीय हलकों में खलबली मच गई है।

पूरा मामला वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सतपुरा गांव से जुड़ा है। यहां की रहने वाली मुन्नी देवी, पति सीताराम पासवान, ने भगवानपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि कुमारेश्वर राय ने जमीन के सौदे के दौरान कागजात में हेराफेरी की और ऐसी जमीन की रजिस्ट्री करा दी, जिसका दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) संभव ही नहीं था

महिला के अनुसार, जमीन की रजिस्ट्री के बाद जब दाखिल-खारिज नहीं हुआ, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे। इस पर कुमारेश्वर राय ने मामले को रफा-दफा करने के लिए दो चेक दिए—एक 13 लाख रुपये का और दूसरा 10 लाख रुपये का। लेकिन खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण दोनों चेक बाउंस हो गए।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार टालमटोल करने लगा और रुपये लौटाने से साफ इनकार कर दिया। न्याय की उम्मीद में मुन्नी देवी ने भगवानपुर थाना का रुख किया, जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद भगवानपुर थाना कांड संख्या 304/25 के तहत मामला दर्ज किया गया।

केस दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया और पुलिस से बचने के लिए मुजफ्फरपुर जिले में छिपा बैठा था। गुप्त सूचना के आधार पर भगवानपुर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी और अपर थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुजफ्फरपुर में छापेमारी कर कुमारेश्वर राय को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी की पुष्टि सदर एसडीपीओ-02 गोपाल मंडल ने की है। उन्होंने बताया कि जमीन जालसाजी के एक मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस ठगी के पीछे कोई बड़ा गिरोह या नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। इस गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर जमीन के सौदों में फर्जीवाड़े को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि वे जमीन खरीदने से पहले सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top